अशोक वर्मा
मोतिहारी : महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित हो कर ब्रजकिशोर सिंह जी ने धारण किया था खादी का वस्त्र।उक्त बातें राय सुन्दर देव शर्मा ने गांधी स्मारक सभागार में श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कही।पूर्व प्राचार्य एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार परिवार संगठन की वरिष्ठ सदस्य शशिकला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्रजकिशोर सिंह जी के जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “ब्रजकिशोर सिंह जी गांधी जी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित थे और उनका जीवन उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर आधारित था ।बृज बाबू को युवा पीढ़ी लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया । जयन्ती का संयोजन राज गुरु एवं आकर्ष कुमार तिवारी ने किया। जयंती के अवसर पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालो में विनय कुमार,अमिता निधि, उषा त्रिवेदी, अनवर आलम,डॉ विनय सिंह,आलोक कुमार ,नवनीत कुमार गिरी, शिवनंदन राय केशव कृष्णा सहित गणमान्य लोगों ने उपस्थित हो कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों और योगदान को याद किया और उनके विचारों को फैलाने के लिए संकल्प लिया । वक्ताओं ने कहा कि ब्रृज बाबू जीवन के अंतिम सांस तक गांधी संग्रहालय एवं स्मृति स्तंभ के सचिव रहे उनके कार्यकाल में यह संस्था काफी वृद्धि को पाई कई सभागार बने तथा राष्ट्रीय मानचित्र पर इसे लाने में ब्रृज बाबू का व्यक्तित्व काफी सहायक बना। अवकाश प्राप्त शिक्षिका एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी उषा त्रिवेदी ने कहा कि बृज बाबू के योगदान को चंपारण नहीं भुलाएगा। चंपारण के लिए गांधी और उनके गुणो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अति व्यावहारिक, मृदुल भाषी तथा सभी को मान सम्मान देने वाले थे।
181
