अशोक कुमार वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की। देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के फोटो पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। ई. शशि भूषण राय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता और देश के प्रथम राष्ट्रपति थे। उनका जीवन सादगी, समर्पण और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश को एक सशक्त संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के जीरादेई गांव में हुआ था। वे न केवल एक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि अपनी विद्वता और नेतृत्व क्षमता के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया।कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा में योगदान देने की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में विजय शंकर पांडे, किरण कुशवाहा, मुन्नी देवी अखिलेश प्रसाद, खुर्शीद आलम, ओसैंदूर रहमान खान, चुम्मन जायसवाल, आबिद हुसैन, विजयकांत त्रिपाठी, रंजन शर्मा, जितेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, आबिद हुसैन, रंजीत पांडे, डॉ आदर्श आनंद, आशीष रंजन सिंह, डॉ कुमकुम सिन्हा, अरुण प्रकाश पांडे, तनवीर हसन, जितेंद्र यादव, रवि रंजन, इकबाल जफर, सत्येंद्र नाथ तिवारी, ब्रजभूषण प्रसाद, मोहम्मद नसीम अख्तर, एवं कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
253
