सीतामढ़ी के व्यक्ति विशेष” पुस्तक का विमोचन 

2 Min Read
अशोक वर्मा
डुमरा सीतामढ़ी :  डुमरा हाई स्कूल के सभागार में शनिवार को आयोजित साहित्यिक सम्मेलन में अनमोल पुस्तक “सीतामढ़ी के व्यक्ति विशेष” का विमोचन हुआ ।कार्यक्रम का उद्घाटन विनय कुमार बीपीएसएससी उप सचिव,ललित कुमार सिंह डी सी एल आर ,डा रेणु चटर्जी, नागेन्द्र सिंह, रत्नेश्वर सिंह गीतकार गीतेश,डा मिथिलेश कुमार  ,गायत्री देवी विधायक आदि ने  दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात उन्होंने पुस्तक का विमोचन किया। विमोचन समारोह में सीतामढ़ी जिले के मूर्धन्य विद्वान, साहित्यकार  कवि ,लेखक, पत्रकार ,कॉलम राइटर एवं अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित थे । संबोधन के दौरान डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि यह पुस्तक सीतामढ़ी के प्रमुख लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण संग्रह साबित होगा इससे नई  पीढ़ी को उनके बारे में विस्तृत जानकारी  मिलेगी। मुख्य अतिथि विनय कुमार ने संबोधन में कहा कि  वर्तमान समय  इंटरनेट और गूगल का है लेकिन सभी का  आधार पुस्तक ही होता है। अध्यक्षता करते हुए इतिहास के ज्ञाता राम शरण अग्रवाल ने कहा कि सफल विद्यार्थी वही होते हैं जिन्हें साहित्य एवं इतिहास का पूरा ज्ञान हो। परिहार के विधायक गायत्री देवी ने कहा कि सीतामढ़ी जिला आध्यात्म, संस्कृति एवं साहित्य के क्षेत्र में  विश्व प्रसिद्ध है। सीतामढ़ी के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व की जानकारी इस पुस्तक के द्वारा जो उपलब्ध कराई गई है यह एक ऐतिहासिक काम  है। संबोधित करने वालों में मनीष कुमार आईएएस ,प्रिंस कुमार ,ललित कुमार सिंह ,रत्नेश्वर ठाकुर ,नागेंद्र सिंह, लोकेश चरण, बृजमोहन मंडल ,डॉक्टर रेनू चटर्जी आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन किया मुखिया अजीत कुमार ने।
113
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *