बेतिया चित्रगुप्त धाम में हुआ चित्रगुप्त कथा समारोह

Live News 24x7
3 Min Read

ब्यूरो प्रमुख अशोक वर्मा

बेतिया (पश्चिम चंपारण) : नगर के श्री चित्रगुप्त धाम में कथा वाचक श्री 1008 श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी  सच्चिदानंद पशुपति जी  महाराज की श्रीचित्रगुप्त कथा  हूई।रविवार को आयोजित भव्य चित्रगुप्त कथा में अपने प्रवचन में स्वामी जी ने कहा कि श्री चित्रगुप्त की पूजा से अप्रत्याशित प्राप्ति  होती है।कहा कि कायस्थो ने पूरे विश्व को ज्ञान दिया है। आज दुनिया ने जो इतनी तरक्की की है इसके पीछे मूल रूप से चित्रगुप्त भगवान से प्राप्त शक्ति ही आधार बनी है । उस शक्ति को फैलाने  के योग्य पात्र कायस्थ ही रहे है। कायस्थो की उत्पत्ति ब्रह्मा बाबा के काया से हुई है इसलिए ही इस जाति का नाम कायस्थ पड़ा ।विश्व  मे इस ज्ञान को फैलाने की जिम्मेवारी कायस्थो को ही मिली।कायस्थो ने, इसका निर्वहन पुरी निष्ठा, इमानदारी और समर्पण  भाव से किया।आज दुनिया में किसी भी क्षेत्र में आप जाए तमाम मह्त्वपूर्ण  पद पर कायस्थ  ही विराजमान मिलेगे लेकिन अब वक्त ने करवट ली है अब कायस्थो को  अपने राजनीतिक शक्ति को बढ़ाना होगा और यह काम अति सहज है क्योंकि जिसके साथ स्वयं भगवान है उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। पुन्नू जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने बेतिया  चित्रगुप्त धाम मंदिर के इतिहास को विस्तार से रखा। मीना बाजार के पास अवस्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर मे लगी पूर्वजो की मूर्तियो पर भी उन्होने विस्तार से बताया और कहा कि ये महान चित्रांश ही हमारे प्रेरणा है। उपस्थित वक्ताओं ने हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। विधायक रश्मि वर्मा ने अपने संबोधन में कहा की कायस्थ जाति नहीं बल्कि संस्कृति है और यही संस्कृति भारतीय संस्कृति कही जाती है। हमें अपने मूल सेवा स्वरूप को नहीं भूलना है हमने दुनिया की सेवा की है और हमें सेवा करते रहना है। संगीता चित्रांश जो समाजसेवा, राजनीति , सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में लगातार सेवारत  है ,ने अपने संबोधन में कहा कि अब महिलाओं को  संगठन में अधिक संख्या मे आगेआना होगा और अपने शक्ति स्वरूप से देश दुनिया को साक्षात्कार  कराना होगा।कहा कि कायस्थो की राजनीतिक शक्ति भी आज धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और महिलाओं की भागीदारी भी हो रही है, उन्हे जिम्मेवारी भी  मिल रही है  जिसका जीवंत उदाहरण उन्होंने  रश्मि वर्मा को बताया। अपने सेवा कार्य से प्रसिद्धि  पाई चित्रगुप्त  परिवार की प्रदेश अधिकारी एवं भाजपा नेत्री संगीता चित्रांश विशिष्ट  अतिथि के रूप मे शामिल  हुई। उक्त कार्यक्रम में नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा के अलावा अन्य कई वैसे महिला पुरुष  शामिल हुये  जो अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल किए हैं ।संगीता चित्रांश ने  स्वामी जी एवं आयोजक राकेश शरण उर्फ पन्नू जी को  अंग वस्त्र से सम्मानित किया।उक्त समारोह  में संगीता चित्रांश भी संस्था की ओर से सम्मानित की गई।

94
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *