कनीय अभियंता आवश्यक निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिया गया है कि 5 नवबर तक पूर्ण कर ले

Live News 24x7
2 Min Read
गया।मानपुर के छठ घाट एवं सूर्यपोखर सरोवर का स्थल निरीक्षण  कुमार अनुराग, नगर आयुक्त द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण करके की गई है। सूर्यपोखर सरोवर के निरीक्षण के क्रम में स्थानीय वार्ड पार्षद एवं नागरिकों के द्वारा बताया गया है कि सरोवर आने वाले पथ, जो पथ निर्माण विभाग का पथ है, के एक जगह पर टूटा रहने के कारण छठव्रतियों को आने जाने में कठिनाई होगी, को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया गया एवं कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग से बात किया गया एवं उक्त स्थान पर टूटे हुए पथ को अविलंब समतलीकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। स्वच्छता पदाधिकारी को और अच्छी तरह से सफाई कराने का निर्देश दिया गया है।नागरिकों से प्राप्त हो रहे शिकायत के आलोक में नौरंगा रोड का भी निरीक्षण किया गया है। नौरंगा रोड में नाला निर्माण की आवश्यकता है, अतः कनीय अभियंता को वार्ड पार्षद से समन्वय बनाकर बोर्ड से इस योजना को पारित कराते हुए प्राक्कलन तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्काल छठ पूजा को देखते हुए कनीय अभियंता को समतलीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।मानपुर के भास्कर घाट, दिनकर घाट एवं अन्य घाटों का भी निरीक्षण किया गया है। सभी घाटों पर नगर निगम के द्वारा कार्य लगा हुआ है।स्वच्छता पदाधिकारी को सभी घाटों का और अच्छे तरह से सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। कनीय अभियंता को सभी आवश्यक कार्य दिनांक 5.11.24 तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है।इस निरीक्षण के समय  में शैलेंद्र सिन्हा सहायक अभियंता, किशोर कुमार कनीय अभियंता,  मोनू कुमार स्वच्छता पदाधिकारी, शुभम कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
130
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *