मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा आज जिला पंचायत राज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक कार्यपालक सहायक अनुपस्थित पाए गए। उनका एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया। दो कर्मचारी विलंब से कार्यालय आए थे, उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिक उपस्थित निकलवा कर कार्यालय के पदाधिकारी सहित सभी कर्मियों की उपस्थिति की जांच की।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में संधारित सभी पंजीयों को जिलाधिकारी ने देखा। कैश बुक जांच के दौरान सभी वाउचर अपडेट करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी पेंडिंग बिल है इसका निष्पादन शीघ्र करें। जिस योजना में राशि नहीं है, विभाग से राशि की मांग के लिए अधियाचना पत्र भेज दें। निरीक्षण के दौरान जिला राज पंचायत पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
165
