ऐतिहासिक हैट्रिक जीत- डॉ प्रेम कुमार

Live News 24x7
2 Min Read
  • गरिब कार्यकर्ता को मेहनत की जीत है
गया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक हैट्रिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सभी एग्जिट पोल फेल, चुनावी विश्लेषक पंडित हुए फेल, समाचार चैनलों के विश्लेषक की भविष्यवाणी हुई फेल। हरियाणा में भाजपा ने अब नए रिकॉर्ड के साथ हैट्रिक तीसरी बार लगातार सरकार बना रही है। यह हरियाणा की जनता की जीत है। यह भाजपा के समर्पित देव दुर्लभ कार्यकर्ता की जीत है। यह देश के कर्म योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के परिश्रम का मैजिक जीत है। अब तक हरियाणा में कोई पार्टी लगातार तीन बार सरकार नहीं बन पाई थी,भाजपा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसलिए यह बहुत बड़ी जीत है। मोदी जी का जलवा जनता में है बरकरार,हरियाणा में रिकॉर्ड ऐतिहासिक जीत के साथ बन गई भाजपा की सरकार। वही  मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी विदेशों में जाकर देश विरोधी लोगों से मिलकर देश का अपमान किए हैं। जिसका नतीजा यह रहा कि हरियाणा की जनता ने विपक्ष के झांसे में ना आकर हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का साथ देते हुए अपना बहुमूल्य वोट बीजेपी को दिया है। इस अनोखे जीत के लिए बिहार की ओर से हरियाणा की महान जनता को,भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता को,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  को, देश के कर्म योगी ,प्रधानमंत्री मोदी  को,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ज को,देश के गृह मंत्री अमित शाह ज को नवरात्रि के शुभ अवसर पर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
160
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *