सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी ने नगर निगम के अकर्मण्यता के खिलाफ बिगुल फूंका

3 Min Read
  •  कूड़ा बना जी का जंजाल, इसे हटाओ नगर सरकार!
  • सड़क नहीं सफाई नहीं, मच्छरों की दवाई नहीं!
अशोक वर्मा 
गंदगी बदबू जाम से परेशान, नगर निगम रखो हमारा ध्यान! के स्लोगन और नारों के साथ मोतिहारी नगर निगम के वार्ड नंबर 15 और 20 के नागरिक समिति के अध्यक्षद्वय गोपाल जी जयसवाल ,डॉक्टर सच्चिदानंद पटेल एवं सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के अध्यक्ष बीरेंद्र जालान के नेतृत्व में, मेन रोड के गांजा चौक पर सत्याग्रह धरना का आयोजन किया।
      दोनों वार्ड के नागरिक समिति ने नगर निगम के मेयर एवं नगर आयुक्त को लिखित पत्र द्वारा वार्ड की मुख्य तीन समस्याओं के तरफ ध्यानाकर्षण किया था, एवं उसका निराकरण नहीं होने पर सत्याग्रह करने की बात कही थी, जो आज संपन्न हुआ।
        मोतिहारी का सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला यह दोनों वार्ड सुविधाओं के मामले में फिसड्डी है। गांजा चौक से पचमंदिर चौक की सड़क क्षतिग्रस्त होकर बुरी हालत में है, गांजा चौक के बीचो बीच नगर निगम गलियों से कूड़ा  लाकर इकट्ठा करता है जो आधे दिन बाद उठता है ! वहां के नागरिक उसके चलते भयंकर बदबू, संक्रमण और सड़क जाम के चलते परेशान रहते हैं।
       घरों से बिना सॉलि़ड वेस्ट कलेक्शन के नगर निगम ने जो मासिक शुल्क लेना शुरू किया है इसका पूरे नगर में जबरदस्त विरोध हो रहा है, इस विषय में भी विरोध पत्र दिया गया था।
        किसी मुद्दे पर नगर निगम प्रशासन ने यथोचित कार्रवाई नहीं की जिससे नागरिकों का आक्रोश सामने आया है! अब अगर नगर निगम सक्रिय नहीं होता है तो नागरिक अब सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
    इस सत्याग्रह धरना में वार्ड नंबर 20 के सचिव राजकुमार प्रसाद, सह सचिव नकुल कुमार,
प्रकाश चंद ,रवि कृष्ण लोहिया सुरेश चंद्र ,तारकेश्वर नाथ केडिया, अजय आर्य ,उमेश चंद्र, रत्नेश कुमार सिन्हा ,धर्मवर्धन प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता ,धीरा गुप्ता ,बनवारी लाल टिबड़ेवाल, केशव प्रसाद, गौतम कुमार गुप्ता, निलेश चंद्र ,विनोद राजगढ़िया, सुधीर कुमार गुप्ता ,रवि गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, विकास कुमार जयसवाल रूपेश चंद्र निलेश चंद्र इत्यादि नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
54
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *