- टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मिला प्रशिक्षण
- केएचपीटी ने दिया प्रशिक्षण
मुजफ्फरपुर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने और टीबी मुक्त पंचायत की परिकल्पना को साकार करने के लिए विभाग काफी प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में शुक्रवार को 31 टीबी सर्वाइवर टीबी चैंपियन घोषित किए गए, जिन्हें टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन केएचपीटी इंपैक्ट इंडिया के द्वारा किया गया। नए टीबी चैंपियन को टीबी केयर के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार और सीडीओ डॉ सीके दास ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सीएस ने कहा कि नए टीबी चैंपियन टीबी उन्मूलन की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित करेगें। वहीं सीडीओ डॉ सीके दास ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत की कवायद को और तेज करने के लिए टीबी चैंपियन की आवश्यकता थी। समाज इनके दुख और दर्द के काफी समीप है। इससे कार्यक्रम को सही दिशा मिलेगी।
के दौरान केएचपीटी के डिस्ट्रिक्ट लीड दिनकर चतुर्वेदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को टीबी चैपिंयन के माध्यम से टीबी के प्रति अलख जगाना है। यह टीबी सर्वाइवर का मुख्य कार्य अपने एचडब्ल्यूसी की आबादी के बीच टीबी के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। यह टीबी से प्रभावित लोगों के परिवारों को भी टीबी बीमारी से बचाव की जानकारी देगें। इसके लिए इन्हें प्रशिक्षण अनिवार्य था। मौके पर सीएस डॉ अजय कुमार, सीडीओ डॉ सीके दास, डीपीएस विजय कुमार ठाकुर, डीपीसी अमिता कुमारी, एसटीएलएस मनोज कुमार, केएचपीटी के एम एंड ई ईमरान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
240
