बाल विवाह एवं भ्रूण हत्या पर रोक सामूहिक विवाह कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने को लेकर बीडीओ ने किया बैठक

Live News 24x7
1 Min Read
गया। धुरकी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने बुधवार को प्रखंड के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक किया है।इस  बैठक में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा बाल विवाह एवं भ्रूण हत्या पर रोक सामूहिक विवाह कार्यक्रम को प्रोत्साहित जैसे कार्यक्रमों से संबंधित चलाए जा रहे जन जागृति अभियान में सहयोग करने की का निर्देश दिया है। बैठक में असहाय, निर्धन, अनाथ परिवार के विवाह योग्य कन्याओं का सर्वे करा कर एवं उनका निबंध करा कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही 21 वर्ष से कम युवक एवं 18 वर्ष से कम उम्र की युवती की विवाह नहीं करने पर बल दिया एवं भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए भी अपील किया है। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रथम एवं बाल विवाह भ्रूण हत्या गैर कानूनी है। और इसके प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर मो फैयाज खान, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश दीप भारती अजय वर्मा, थाना प्रभारी संतोष कुमार, विकाश तिवारी, मुखिया खाला, मुखिया धुरकी , मुखिया रक्सी व बीडीसी, सभी पंचायत सचिव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
130
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *