अरेराज : एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया थाने का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Live News 24x7
1 Min Read

Live News 24×7 के लिए अरेराज से विवेक शर्मा की रेपोर्ट।

पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने अरेराज, गोविन्दगंज एव हरसिद्धि थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी श्री प्रभात ने पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। वही  थाना परिसर का निरीक्षण किया।

एसपी श्री प्रभात ने डीएसपी रंजन कुमार से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गस्ती तेज करने का निर्देश भी दिया।

वही शराब से जुड़े मामलों के त्वरित करवाई करने तथा अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

एसपी ने समय से गश्ती व वाहन चेकिंग करने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिए।

465
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *