बिहार : डीजे की आवाज सुनकर छत पर बारात देख रहा था युवक, हर्ष फायरिंग में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

2 Min Read

सीतामढ़ी में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गले में गोली लग गई है। जख्मी युवक का इलाज शहर के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के लालबंदी दरबार के पिपरा परसाइन टोला की है।

गांव में शादी समारोह का आयोजन था। इसी दौरान शादी में डीजे की आवाज सुन छत पर सोया किसान नीचे देखने लगा। उसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग की गोली उसके गले में लगकर आर पार हो गई। वह बेहोश हो गया।

घायल किसान को आनन-फानन में शहर के साहू चौकी स्थित एक निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी की पहचान शंकर राय के पुत्र राम उदार राय के रूप में हुई है। जख्मी ने बताया कि वह अपने छत पर सोया था। डीजे की आवाज सुनकर जागा। छत से देखा तो लोग डांस कर रहे थे। अचानक से उसे गोली लग गई।

सूत्रों के मुताबिक डीजे पर डांस के दौरान एक युवक फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल से बयान लिया। वहीं, इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि बांई तरफ से गोली गर्दन में लगकर उसके नाक और आंख के निचले भाग से निकली है।

चिकित्सक के मुताबिक वह खतरे से बाहर है। सोनबरसा थाना प्रभारी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल नेपाल के एक गांव में रात में गया था। गोली लगने के बाद बिना जानकारी के घायल सीतामढ़ी में एडमिट हो गया। घटना से जुड़ा कोई आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।

103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *