स्वर्गीय रामेश्वर सिंह जी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई

1 Min Read
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
बलिया आज दिनांक 4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार गुदरी बाजार स्थित स्वर्गीय रामेश्वर सिंह जी की सातवीं पुण्यतिथि गुरुद्वारा रोड़ स्थित मनाई गई सर्व प्रथम स्व0 सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने सैंकड़ो रिक्शा चालक ठेला चालक व मजदूरों को छाता गमछी व मिष्ठान वितरित कर पूर्ण तिथि मनाया राहुल सिंह ने कहा कि मेरे पिता बलिया जिला पंचायत विभाग में कार्यरत थे जो एक शांत स्वभाव व मिलनसार व्यक्ति थे जिनके पद चिन्हों पर चलने का सदैव ऋण संकल्पित रहूंगा!
सागर सिंह राहुल ने कहा की गरीबी की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही इनकी सेवा करने से अंतरात्मा को संतुष्टि मिलती है एक पिता के पुण्यतिथि पर पुत्र द्वारा ऐसी सेवा अदभुद है कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम सिंह,राजप्रकाश,देव व्रत सिंह,भोला सिंह, रिंकू जी, छोटू सिंह, नीरज श्रीवस्तवा, राजकुमार पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।
103
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *