अशोक वर्मा
छौड़ादानो : हक दो – वादा निभाओ अभियान के तहत आज मुरली गांव में भाकपा माले ने किया जनसंवाद !संवाद मे भाकपा माले के संघर्षशील नेताओं ने कहा कि- भाजपा और नीतीश सरकार महागरीब परिवारों को रोजी- रोजगार के लिए लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रुपए देने की गारंटी करें! 94 लाख गरीबों की सर्वेकृत सूची राज्य सरकार के पास मौजूद है उसे सार्वजनिक करें! आय प्रमाण पत्र बनवाने की नौटंकी बंद करें!
मोदी जी की डबल इंजन की सरकार जमीन सर्वे के बहाने गांव में बसे गरीबों की पुश्तैनी हक छीनने की साजिश कर रही है! जो जहां बसे हैं वे रहेंगे प्रतिरोध के जरिए बुलडोजर राज को रोकेंगे!
स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली कंपनियां गरीब जनता की खून चूस रही है! महंगाई, बेरोजगारी, इलाज और बढ़ते अपराध पर भाजपा जदयु नेताओं की चुप्पी का पर्दाफाश आगे बढ़कर सभी ग्राम पंचायतों में जनसंवाद अभियान के माध्यम से करेंगे !कार्यक्रम मे
आगामी 5 सितंबर 2024 को दरपा गांव में मदन प्रसाद का शहादत दिवस और जन अधिकार सभा में गांव-गांव से भारी संख्या में चलने का आह्वान किया!
कार्यक्रम में प्रभुदेव यादव जिला सचिव भाकपा माले, अंचल सचिव रूपलाल शर्मा और उपेंद्र सहनी, राजकुमार शर्मा, रगवीर राम, पुनदेव मांझी, प्रभु मांझी, त्रिलोकी मांझी, सोना लाल ठाकुर ,छठू साह , शामिल थे।
190
