गया।बिहार के भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग के मंत्री एवं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल ने महिला विकास मंच के कार्यों को देखते हुए महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी एवं प्रदेश के सभी जिले के अध्यक्षों सिर्फ गया जिला से आठ सालों से दिन रात लगे हुए को छोड़कर सभी को सम्मानित किया गया है। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने अपने दफ्तर में बुलाकर इन सभी समाजसेवियों को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर मंत्री दिलीप जयसवाल ने महिला विकास मंच के कार्यों की खूब सराहना की और भविष्य में संस्था को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने संस्था की संरक्षक वीणा मानवी के महिला विकास मंच कार्यों को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित होने योग्य कहा और इस विषय में वरिष्ठ नेतृत्व से बात करने का आश्वासन भी दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।बता दें कि महिला विकास मंच पिछले 2 दशक से अधिक समय से महिलाओं के हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उत्थान के लिए कार्यरत हैं।इस मौके पर मौजूद रहे हैं।। प्रमुख रुप से अरूणीमा कुमारी, डॉ आदित्य कुमार, डॉ फतिमा,चंदन जयसवाल, अर्पणा,
164
