गया। भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पार्टी के आधार को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के विचारधारा से जोड़ना है। इस अभियान के तहत गया परिसदन में भाजपा विधान परिषद अनामिका सिंह प्रेस वार्ता मैं सदस्यता अभियान पर बोलते हुए कहा सदस्य बनाने का लक्ष्य न केवल अपने पुराने सदस्यों को सक्रिय बनाए रखना है।बल्कि नए सदस्यों को भी पार्टी में शामिल करना है। भाजपा का यह सदस्यता अभियान डिजिटल और जमीनी दोनों स्तरों पर चलाया जा रहा है। जिससे हर व्यक्ति आसानी से पार्टी का सदस्य बन सके। पार्टी ने इस अभियान के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप और वेबसाइट लॉन्च की है, जिससे सदस्यता लेने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया जा सके। इसके अलावा, पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर लोगों को पार्टी के उद्देश्यों और नीतियों से अवगत करा रहे हैं। भाजपा का मानना है कि यह सदस्यता अभियान न केवल पार्टी को विस्तार देगा, बल्कि देशभर में भाजपा की विचारधारा को भी मजबूत करेगा। इस अभियान के जरिए पार्टी ने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करते हुए समाज के सभी वर्गों को भाजपा के साथ जोड़ने की पहल की है। भाजपा का लक्ष्य है कि वह इस सदस्यता अभियान के माध्यम से देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करे। आज के सदस्यता पर प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री अमित दांगी,जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह जिला सदस्यता प्रभारी डॉ अनुज कुमार,करुणा सिंह, विकास कुमार।
