गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गया सेवा केन्द्र विक्टर एक्सरे गली नियर गोतम बुद्ध महिला महाविद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र में रविवार को रक्षा बंधन कार्यक्रम में केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शीला बहन ने कहा कि यह पर्व ऐसे समय की याद दिलाता है जब परमात्मा ब्रह्म द्वारा कन्याओं एवं माताओ को ब्राह्मण पद पर आसीन कर भाई बहन के संबंध की पवित्रता की स्थापना का कार्य किया गया है। आगे कहा कि इसके फलस्वरूप सत्युगी पवित्र सृष्टि की स्थापना हुई है।रक्षा बंधन केवल स्थूल तन की रक्षा का ही नहीं बल्कि आपादायो,सतीत्व,माया के बंधन एवं काल के पंजे के रक्षा के प्रतिक है राखी बंधन बांधने से जो मन वचन कर्म को पापो से मुक्त कर देता है देश में आज अनेक प्रकार के पापाचार एवं हिंसक काम हो रहे हैं उनसे स्वयं रक्षा करने के लिए यह राखी बंधन का रिवाज पतित पावन परमात्मा ने पवित्रता की प्रतिझा करने वाला है।इस पावन बंधन को अनेक भाइयो ने बंधाया है इस पावन पर्व पर बिहार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, चेम्बर्स आफ कोमर्स के डॉ कौशलेंद्र नारायाण, जितेंद्र साई प्रोरपराईट साई ज्वेल्स, डाक्टर अनुप केडिया, ने भी राखी बंधाया है आत्मिक स्थिति में लाने के लिए सभी को तिलक लगाया गया,मंगल जीवन जीने हेतु सभी का मुख मीठा कराया गया है।इस पावन अवसर पर समारोह गीत बज रहे थे।दिव्य गुणों से सजी सजायी भैया बहन राखी लायी, परमपिता की ओर बंधवा लो रक्षा बंधन मधुर मधुर मर्यादाओं का लो पहनो पावन कंगन।राखी के साथ दिव्य वरादानी सूत्र भी बाटे गये है जिसमें बहुत ही अच्छी संदेव लिखे हुए हैं।
