इनर व्हील क्लब मोतिहारी लेक टाउन ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :  15 अगस्त का दिन उन सभी क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत माता को अंग्रेजी दास्‍ता से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।इसी उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब ऑफ मोतीहारी लेक टाउन की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा और क्लब की सदस्यों द्वारा झंडोतोलन करके राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई।
मौके पर उपस्थित क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, पीपी आशा सिंह , रजनी कौशल, धीर गुप्ता, राखी साह उपाध्यक्ष लोकीता कुमारी आईएसओ , आबिदा शमीम, संपादक कुमकुम शुक्ला, रंभा श्रीवास्तव,उषा कमल,मनीषा प्रसाद ने राष्ट्र गीत  जन गण मन गाकर तिरंगे को सलामी दी। क्लब के सदस्यों ने देशभक्ति गीत गाए और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब की सचिव ने अपने आवास पर सभी सदस्यों को जलेबी खिलाकर शुभकामनाए दी।इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान पर विचार-विमर्श किया और समाज सेवा में उनके आदर्शों को अपनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने देश की उन्नति और सामाजिक कल्याण के प्रति अपना संकल्प दोहराया।क्लब की  अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज सेवा के लिए क्लब की प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि की। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया  प्रभारी कुमकुम शुक्ला ने दी।
187
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *