गया। 11 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे सभी लोग कोंच गांधी हाईस्कूल मैदान में इकठ्ठा होना है। इसकी जानकारी बच्चों के मशहूर डॉक्टर बी डी शर्मा ने बताया कि सभी के गाड़ियों में तिरंगा झंडा और स्टिकर लगाया जाएगा, फिर, सभी लोग चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन से पंचानपुर बाजार होते हुए टिकारी राज्य स्कूल तक करीब 24 किमी का यात्रा संपन्न होगा।इस तिरंगा यात्रा में करीब 15 से 20 हज़ार देशभक्त शामिल होंगे।इस तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केन्द्र 50 छोटे छोटे बच्चों का देश भक्ति गानों पर अपने डांस और कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ में मुंबई, दिल्ली और पटना से आए खतरों के खिलाड़ियों के द्वारा हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन करेंगे।और इस यात्रा में रथो पर विभिन्न झलकियों, लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा एवं साथ में देश भक्ति गानों पर लोगों के शरीर में नयी ऊर्जा प्रसारित करेगा।हज़ारों लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा देश के एकता और अखंडता का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।सभी मगध एवं गया जिला वासियो को 11 अगस्त को सभी लोगों से आव्हान है कि एक दिन इस तिरंगा के खातिर एक जुट हो कर शामिल हो और देश का मान बढ़ाए.।
