मशहूर शल्य चिकित्सक एवं आईएमए अध्यक्ष डाक्टर आशुतोष शरण को द वीक पत्रिका ने दिल्ली  मे सम्मानित किया।

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : उत्तर बिहार में अपने चिकित्सकीय सेवा से मरीजों को नया जीवन देनेवाले तथा कोरोनाकाल में अपने जान का रिस्क लेकर तकरीबन पांच हजार मरीजों को जीवनदान  देनेवाले डॉक्टर आशुतोष शरण को बहुप्रतिष्टित मैगजीन द वीक ने दिल्ली में भारत सरकार के मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया। डॉक्टर शरण युवावस्था से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे है। चिकित्सीय सेवा में आने के बाद वे अपने सेवा भावना को नहीं छोड़े तथा हर मौके पर  सेवा कार्य से जुटे रहे। कोरोना काल में जब ज्यादातर डॉक्टर किसी ने किसी  बहाने  चिकित्सकीय सेवा से छुट्टी ले लिए थे उस दौर में डॉक्टर शरण अपने  डॉक्टर सेवा धर्म को नही छोड़े तथा  रिस्क लेकर  लगातार कोरोना मरीजों की सेवा करते रहे ।उन्होने हजारों मरीजों को  जीवन दान दिया ।विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संगठनों से जुड़े डॉक्टर आशुतोष शरण जिले में एक हस्ती हैं तथा हर मंच पर देखे जाते है।मोहम्मद रफी के फैन डा शरण उनके गीतो को मंचों पर बड़े ही सहज भाव से गाते है।  डॉक्टर शरण  प्रयास संस्था के जिला अध्यक्ष हैं। प्रयास संस्था जिले में अपेक्षित बच्चों के लिए कार्य करती है। आमोद कंठ द्वारा संस्थापित संस्था प्रयास में उनकी सेवा लगातार हो रही है। इसके अलावा स्पोर्ट्स का क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हो बहुत से संगठन में जुड़े हुए हैं। कहीं संरक्षक हैं तो कहीं अध्यक्ष है ।बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉक्टर आशुतोष शरण को यह बड़ा अवार्ड मिलने से जिले के आम लोगों में खुशी की लहर है। काफी लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालों में डॉक्टर चंद्रलता झा डा स्वस्ती सिंहा डॉक्टर यू एस पाठक, डॉक्टर अजय वर्मा ,होम्योपैथिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव ,आयुर्वेद नीमा के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक ,नीमा के प्रदेश नेता डॉक्टर एसएन पटेल ,होम्योपैथिक  चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सरिता, डॉक्टर ज्योति झा ,सामाजिक क्षेत्र  प्रयास के पूर्व सचिव पत्रकार अशोक वर्मा, संस्कृति कर्मी प्रसाद रत्नेश्वर, पत्रकार अरुण तिवारी , उपमेयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद, भाजपा नेता संगीता चित्रांश, पुतुल पाठक, वीणा मिश्रा, भाजपा नेता अरविंद कुमार श्रीवास्तव आदि है।
174
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *