सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने “सिल्वर इंडिया” लिखकर अपनी यूं अंदाज में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को दी बधाई

Live News 24x7
2 Min Read
  • सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पिपल के पत्तों पर कलाकृति उकेर नीरज चोपड़ा को दी बधाई
मोतीहारी: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को इस खबर की जानकारी होते ही भारतीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने उनको बधाई देने के लिए पिपल के हरे पत्तों पर 5घंटो के कठिन मेहनत के बाद अपनी अनोखी कलाकृति बनाई और लिखा है “सिल्वर इंडिया”
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने इस कलाकारी के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर करते मीडिया को बताया कि भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल की किसी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो वह नीरज चोपड़ा थे। उन्होंने 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर हासिल किया। यह उनका सीजन बेस्ट थ्रो रहा। वही पाकिस्तान के अरसद नदीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। हालाकि नीरज चोपड़ा दो ओलंपिक पदक जीतने वाले आजाद भारत के पहले एथलीट हैं। इन्होंने पिछले कुछ समय से लगातार उपलब्धियां हासिल कर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।
बता दें कि नीरज चोपड़ा फाइनल में 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ के साथ दूसरे स्थान पर रहे और लगातार दूसरी बार ओलंपिक पदक जीतने में सफल रहे।
मौके पर उपस्थित सैकड़ो युवाओं ने नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई देते सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की।
172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *