गया । अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच विहार द्वारा मंच के मुख्य संरक्षक अभय कुशवाहा को निर्वाचित सांसद, संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद के सम्मान में अभिनन्दन सम्मान समारोह का आयोजन पटेल सेवा संघ दारोगा राय पथ पटना में आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आदरणीय अभय कुशवाहा संघ के वरीय संरक्षक रामकिशुन महतो, प्रदेश अध्यक्ष महोदय प्राय महासचिव कुमारी अंजली भारती, सचिव रामानन्द प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया है।संघ अपने स्थापना वर्ष 2015 से ही प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के जाने माने रहे शिक्षक स्व० रामवृक्ष प्रसाद की स्मृति में समाज के शिक्षकों रामवृक्ष प्रसाद शिक्षक सम्मान मेंधावी छात्र,छात्राओं को रामवृक्ष प्रसाद प्रतिभा सम्मान एवं समाजसेवियों की रामवृक्ष प्रसाद उत्कृष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित करता आ रहा है जिसका पुरा श्रेय संरक्षक अभय कुशवाहा का रहा है।आज मंच परिवार खुशी से फूले नहीं समा रहा है चूंकि जिनके कर कमलों से प्रतिवर्ष हजारों शिक्षकों छात्रों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाता रहा है, इस मंच आज अनके सम्मान में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया है। इस अवसर पर इन्हें अंगवस्त्र सहित मुकुट पहनाकर अभिन्दन किया गया है। अपने शिक्षक पिता से प्रेरित होकर छात्र जीवन से ही इन्होंने समाज सेवा शुरू कर दिया। अपने पैतृक गाँव गया जिला के कुजापी ग्राम में भव्य देवी मन्दिर, मध्य विद्यालय का भवन ,+2 उध्य विद्यालय का भवन, तालाब, सूर्य मन्दिर का निमार्ण इनके सामाजिक रूचि का ज्वलन्त उदाहरण है। इसी का परिणाम है कि 2006 से 2015 तक कुजापी ग्राम पंचायत के मुखिया 2015 से 2020 तक टिकारी विधान सभा क्षेत्र का विद्यायक 2020 से फरवरी 2024 तक गया जिलाध्यक्ष और वर्तमान में संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद से सांसद निर्वाचित होकर समाज की आवाज को संसद में बुलन्द कर रहे है। इनका लक्ष्य है समाज के गरीब छात्रों के लिए पटना में एक छात्रावास का निर्माण करना ताकि समाज का उत्थान हो सके।इस समारोह को वरीय संरक्षक रामकिशुन महतो, प्रदेश अध्यक्ष महादेव प्रसाद, उपाध्यक्ष डा० विनोद कुमार सुरेश प्रसाद वर्मा, प्रवक्ता सुभाष महतो, सभी जिलाध्यक्ष सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं समाज सेवी ने सम्बोधित किया है । इस मंच का संचालन प्रदेश सचिव रामानन्द प्रसाद ने किया है।
196
