अशोक वर्मा
मोतिहारी : पिछले दिनों बिहार सरकार ने फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों के लंबित मांग को मानते हुए फिल्म निर्माण प्रोत्साहन के लिए जो कानून बनाया इसके लिए बिहार सांस्कृतिक समिति मे काफी प्रसन्नता है और समिति के सदस्यों ने जिला स्तरीय बैठक कर इस महत्वपूर्ण कानून को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री एवं सांसद चिराग पासवान के प्रति आभार प्रकट किया। जिला अध्यक्ष एवं खलनायक की भूमिका करने वाले चर्चित कलाकार राजा ने अपने संबोधन ने कहा कि बिहार सरकार ने जो फिल्म निर्माण के लिए 2 से 4 करोड़ तक सब्सिडी की घोषणा की है इसका बहुत ही अच्छा प्रभाव फिल्म निर्माण के क्षेत्र में होगा। कलाकारों को नया जीवन मिला है ।हम सभी लोग इस कानून से लाभान्वित होंगे, काफी लोगों की बेरोजगारी दूर होगी ।कल तक जो कलाकार संघर्ष कर रहे थे,मारे मारे फिर रहे थे उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए अवसर मिलेंगे । यह सब काम फिल्म कलाकार एवं वर्तमान सांसद चिराग पासवान के पहल पर मुख्यमंत्री ने किया है। जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि हम लोगों ने इस संस्था के द्वारा सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था ।राष्ट्रीय नेता पटना में कला संस्कृति मंत्री से मिलकर मांग पत्र रखा था। बैठक में उपस्थित रहने वालों में आदित्य बाबा- बिफेसु बाबा एंटरटेनमेंट बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष, सन्नी सिंघम पकड़ी दयाल प्रखंड सचिव, सागर बाबा पकड़ी दयाल प्रखंड महामंत्री, शहाजाद आलम पकड़ी दयाल प्रखंड अध्यक्ष, बिरंजन वर्मा पकड़ी दयाल प्रखंड उपाध्यक्ष के अलावा अन्य प्रखंडों के कई कलाकारों ने भाग लिया और अपना विचार व्यक्त किया
182
