बिहार में जीजा के प्यार में पागल साली का खौफनाक कदम, अपने ही भाई की कर दी हत्या

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर की है जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर कोमल कुमारी ने अपने भाई रितेश कुमार की हत्या कर दी। मिली जानकानरी के अनुसार कोमल का अपने जीजा से अफेयर चल रहा था, जिसका रितेश विरोध करता था। इसके कारण कोमल ने अपने जीजा के साथ मिलकर भाई रितेश की हत्या कर दी और शव को जला दिया। घटना 23 जुलाई की है। आपको बता दे कि यह पूरा मामला कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा खरगी गांव का है।

इस मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 जुलाई को कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा खरगी गांव में एक युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने का मामला सामने आया था। मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पति के बहनोई और भाई पर घर से निकालने का भी आरोप लगाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। छानबीन के दौरान हत्या के कई सुराग मिले। जांच के दौरान मृतक की बहन कोमल कुमारी शक के दायरे में आ गई।

सख्ती से पूछताछ करने पर कोमल ने स्वीकार किया कि उसका अपने जीजा से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके कारण वह अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। भाई रितेश कुमार इस प्रेम प्रसंग का विरोध करता था।

इसके बाद अपने भाई को रास्ते से हटाने के लिए कोमल ने अपने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद दोनों ने रितेश के शव को जला दिया। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

आपको बता दे कि मृतक रितेश कुमार की पत्नी ने कांटी थाने में एफआईआर कराई है। इसमें पति के बहनोई और पति के बड़े भाई पर घर से बेदखल करने का भी आरोप लगाया है। उसने कहा है कि आरोपितों ने उसके पति को घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से महिला, उसके पति और एक बच्ची के साथ मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में थे। बीच-बीच में उसके पति के बहनोई और बड़े भाई आकर धमकाते थे। इस दौरान पति को घर बुलाया गया और वहां उनकी हत्या कर दी गई। महिला ने कहा कि उनके ससुर ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि घर जल्दी आओ। वह जब घर पहुंची तो पता चला कि 23 जुलाई को ही रात में पति की हत्या कर शव को जला दिया गया है।

220
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *