लालगंज प्रखंड के सभी पंचायत में चलेगा जीरो ड्रॉप आउट पंचायत अभियान

Live News 24x7
3 Min Read
 वैशाली। विदित हो कि वैशाली जिले का एक मात्र प्रखंड लालगंज नीति आयोग द्वारा चिन्हित आकांक्षी प्रखंड के सूची में है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंर्तगत आज लालगंज प्रखंड के सभागार में प्रखंड प्रमुख सुधा देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष गणेश राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में समृद्धि परियोजना के अंर्तगत “जीरो ड्रॉप आउट पंचायत” विषय पर बैठक आयोजित की गई।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में निति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।
बैठक में पिरामल फाउण्डेशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक कुमार अभिषेक ने सम्बोधित करते हुऐ बताया की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में शिक्षा का एक इंडीकेटर ट्रांजिशन रेट को इंप्रूव करना भी है। इसके लिए रूप रेखा बनाने की जरूरत है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा की ड्रॉप आउट रेट को कम करने, ट्रांजिशन रेट को इंप्रूव करने एवम विशेष तौर पे कक्षा आठ से नवमी में जो किशोरी लड़कियों का ड्रॉप आउट है उसपर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि समाज के सभी लड़कियों की कक्षा दशमी तक की पढ़ाई पूरी की जा सके। इसके लिए सरकार की छात्रवृति योजना का भी प्रावधान है एवम इस अभियान में हम सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा।
मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बसंता जहानाबाद पंचायत के मुखिया गणेश राय ने बताया की लालगंज प्रखंड के सभी पंचायत में एक कोर कमिटी का गठन किया जाएगा जिसके अध्यक्ष पंचायत के मुखिया होंगे एवम हर पंचायत से ऐसे सभी बच्चों को चिन्हित कर विधालय में नामांकन एवम आधार सीडिंग की समस्या को कैंप लगाकर दूर करने की आवश्यकता है।
वहीं प्रखण्ड प्रमुख सुधा देवी ने सभी मुखिया, विकास मित्र, सामुदायिक उत्प्रेरक, शिक्षा सेवक को तत्परता से अपने अपने पंचायत में ऐसे बच्चों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया एवम सभी मुखिया से कहा की आप लोग अपने अपने पंचायत में भी सभी वार्ड सदस्य के साथ, एवम शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर इस कार्य में तत्परता से लगे ताकि प्रखंड के सभी पंचायत को “जीरो ड्रॉप आउट पंचायत” बनाया जा सके।
बैठक में मुखिया सुधांशु कुमार, उमाशंकर पासवान, सामाजिक कार्यकर्त्ता जितेंद्र कुमार, पिरामल फाउंडेशन के पदाधिकारी दिव्या भारद्वाज, गांधी फेलो गोपिका राजेंद्रण, कोमल मनोज भानशोडे एवम प्रखंड के सभी शिक्षा सेवक, विकास मित्र, जीविका से सामुदायिक उत्प्रेरक एवम कई पंचायत प्रतिनिधी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
208
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *