गया ।आगामी पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए सीताकुंड का स्थल निरीक्षण नगर निगम आयुक्त अभिलाषा शर्मा द्वारा किया गया है।इस निरीक्षण के क्रम में सीताकुंड में उखड़े हुए टाइल्स के मर्रमती का निर्देश दिया गया है। सीताकुंड पर लगे हुए लाइट्स जो नही जल रहे हैं उसे शीघ्र कार्यरत कराने का निर्देश दिया गया है। सीताकुंड के सभी शौचलयों को भी ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पितृपक्ष को देखते हुए एक समर्पित सुपरवाइजर को सीता कुंड में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
इस निरीक्षण के समय श्यामनंदन प्रसाद, उप नगर आयुक्त, शैलेंद्र कुमार सिन्हा सहायक अभियंता, मोनू कुमार सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, देव नंदन प्रसाद कनीय अभियंता , दिनकर प्रसाद कनीय अभियंता एवम अन्य कर्मी मौजूद थे।
129
