पूर्वी चंपारण जिला दलित साहित्य अकादमी की बैठक

Live News 24x7
2 Min Read
  • उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त 65% आरक्षण को पुनः बहाल किया जाए: जागा राम शास्त्री
मोतिहारी : चंपारण ब्यूरो प्रमुख अशोक वर्मा नगर के  चाँदमारी राजेन्द्र छात्रावास के समीप भारतीय दलित साहित्य अकादमी शाखा पूर्वी चम्पारण की बैठक सम्पन्न हुई,जिसमे अकादमी के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जागा राम शास्त्री ने भाग लिया।श्री शास्त्री ने माग की कि बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण जो उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किया गया है उसे पुनः लागू किया जाये।इन्होंने दलितों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान करने हेतु दलित मे आगे बढे हुये लोगो के साथ दलित उत्थान मे लगे हुये आम लोगो का आह्वान किया कि आगे बढकर अपना सहयोग दे।बैठक की अध्यक्षता अकादमी के जिला अध्यक्ष  अरुण पासवान ने की।इन्होंने जिला में बंद पड़े अनुसूचित जाति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास का निर्माण कराने, पर्चा के जमीन पर दखल कब्जा दिलाने, भूमिहीन व्यक्तियों को जमीन एवं मकान दिलाने इत्यादि विषयों पर बल दिया ।
जिला अध्यक्ष के कार्यो में सहयोग करने हेतु, श्री चन्द्र शेखर राम(अधिवक्ता)को जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से बच्चा पासवान, श्री कुमार पासवान, कृष्ण मोहन पाण्डेय, कृष्णा पासवान, चन्द्रभूषण कुमार, चन्द्रदीप पासवान, राजेश पासवान, पवन कुमार पासवान, रामदयाल राम, बुनिलाल राम, श्रीमती हीरामुनि पासवान,मीडिया प्रभारी मनीष साह, इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया।
386
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *