महिला विकास मंच का आह्वान, रविवार को कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी । नगर थाना क्षेत्र के लापता नाबालिग लड़की का मनरेगा पार्क के समीप 24 जून को मोतीझील से शव बरामद हुआ था। जिसको लेकर महिला विकास मंच के द्वारा भवानीपुर  जिरात स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई बिंदु पर चर्चा की गई महिला विकास मंच के अध्यक्ष स्निग्ध स्मिता ने बताया कि महिला विकास मंच के द्वारा रविवार को आक्रोश कैंडल मार्च निकाला जाएगा समय शाम 6,30 बजे जानपुल चौक से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची एवं उनके परिवार के प्रति हम सभी की गहरी सहानुभूति है।महिला विकास मंच के द्वारा उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने सरकार से पीड़ित बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध में शामिल अपराधी को सजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि पीड़ित एवं उसके परिवार को समुचित सुरक्षा, उचित मुआवजा अविलंब प्रदान किया जाए। महिला विकास मंच  न्याय की मांग करती है। न्याय नहीं मिलने पर महिला विकास मंच  चरणबद्ध उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। इसमें जितने दोषी है सब की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो और कड़ी से कड़ी सजाय हो ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष स्निग्ध स्मिता, उपाध्यक्ष संगीता झा, उप सचिव श्वेता पांडे, महामंत्री मीना गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार शोभा देवी, युवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार,अरुणा कुमारी, कुमारी रश्मि, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार जायसवाल, रवि कुमार गुप्ता, ऋषिकेश ऋषि, विश्वनाथ प्रसाद ,रवि कुमार ,रवि रंजन कुमार,  विश्वनाथ प्रसाद संग अन्य लोग शामिल थे
209
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *