गया। बिहार बाल भवन किलकारी मगध प्रमण्डल गया द्वारा संचालित बाल केन्द्र चांदचौरा में धूमधाम से बच्चों का जन्मदिन मनाया गया है। इस अवसर पर दो माह तक चलने वाली नृत्य विधा का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नृत्य से की गई। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए इस माह में जन्मदिन वाले बच्चों ने सामूहिक रूप से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया गया है। इस अवसर पर किलकारी गया के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी धर्मवीर कुमार शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तारीफ की है। वहीं धर्मवीर कुमार शर्मा ने बाल केन्द्र के बारे में बताते हुए कहा बिहार बाल भवन किलकारी मगध प्रमण्डल गया द्वारा गया में अलग – अलग स्थानो पर तीन बाल केन्द्र चल रहा है जिसमें बाल केन्द्र चांदचौरा, बाल केन्द्र चेरकी और बाल केन्द्र मानपुर शामिल है। बाल केन्द्र का संचालन वैसे बच्चों के लिए किया जा रहा है जो अधिक दूरी के कारण बाल भवन जाने मे असमर्थ होते हैं। किलकारी के तीनों बाल केन्द्रों में बच्चों की आवश्यकता के अनुसार दो- दो माह तक बच्चों को किसी एक विषय का प्रशिक्षण दिलाया जाता है। एक वर्ष में कुल छः विषय का प्रशिक्षण बच्चे बाल केन्द्र में प्राप्त करते हैं।इस अवसर पर किलकारी के सी.आर.पी. मोहम्मद महमूद, कराटे प्रशिक्षक गोविंद कुमार, बाल केन्द्र में दो माह से नृत्य विधा का प्रशिक्षण दे रहे नृत्य प्रशिक्षक शिवम कुमार सिन्हा, बाल केन्द्र चांदचौरा के समन्वयक अर्पणा कुमारी के साथ काफी संख्या में बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे।
143
