अशोक वर्मा।
दिल्ली : शिवहर के पूर्व सांसद आनंद मोहन के संयोजकतत्व में समाजवादी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा एवं आत्मिक भाव से बनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान सांसद लवली आनंद ने किया। उन्होंने चंद्रशेखर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि देश के इतिहास में चंद्रशेखर जी के कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उन्होंने विपरीत परिस्थिति में प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित कर देश के लिए कुछ ऐसे- ऐसे कानून बनाए जिसका लाभ आज भी देश की जनता उठा रही है, हमें चंद्रशेखर जी के परिकल्पना का राष्ट्र बनाना है। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैं अपने राजनीतिक जीवन में चंद्रशेखर जी से बहुत कुछ सीखा हू और उनके पद चिन्ह पर चलने का निरंतर कोशिश करता हूं । कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति ,क्षत्रिय महासभा एवं राष्ट्र सेवा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह के अलावा अन्य कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।लालबाबू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे गृह जिला चंपारण से चंद्रशेखर सिंह का विशेष लगाव रहा है ।वे अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भी भितिहरवा आश्रम पहुंचकर गांधी जी द्वारा स्थापित आश्रम को नया स्वरूप दिया तथा उनके विचार को जन-जन तक पहुंचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राज्यसभा के सांसद ने श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर जी न सिर्फ देश को दिशा दिए बल्कि उनके कार्यकाल में विदेश नीति भी काफी सुदृढ़ हुई थी और देश को इसका लाभ मिला था ।पुण्यतिथि पर उपस्थित तमाम लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पण कर संकल्प लिया कि हम उनकी सोच को धरातल पर उतारेंगे एवं नए भारत के निर्माण में उनके परिकल्पना को साकार करेंगे।
218
