बिहार में सनकी पति ने पत्थर से कुचलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के बांका जिले की है जहां बांका के आनंदपुर थाना क्षेत्र में सनकी पति ने पत्थर से कुचलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। महिला शुक्रवार से ही गायब थी। बताया जा रहा है पति-पत्नी दोनों मछली मारने के लिए गांव से आधे किलोमीटर दूर नदी के पास गए हुए थे। इसके बाद दोनो वापस लौट कर घर नहीं आए। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानाकरी के अनुसार यह घटना शनिवार की साम की है।

आपको बता दे कि आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम जोरी पंचायत स्थित चारदह नदी जोर से एक 25 वर्षिय महिला का शव आनंदपुर थाना पुलिस ने बरामद किया।

जानकारी अनुसार फतेहपुर गांव स्थित मायकुरा पुझार टोला के स्वर्गीय घाठो पुझार की दुसरी पुत्री गोलकी देवी की शादी बांका जिले के छत्रपाल गांव निवासी सरजू खैरा से हुई थी। जिसमें एक 10 वर्षिय पुत्री मंगरी कुमारी, दो पुत्र रंजीत कुमार एवं छोटा पुत्र छ वर्ष का गुलाबी कुमार है।

मृतिका की मां पुतली देवी ने बताया की आठ दिन पहले मेरी बेटी और दामाद सरजू खैरा हमारे घर आए हुए थे। इस बीच बिते दिन शुक्रवार दस बजे के करीब दोनों पती पत्नी मछली मारने के लिए गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल स्थित चारदह नदी गए हुए थे। देर रात तक घर नही पहुंचने पर काफी खोज बीन करने के बाद बेटी की लाश नदी किनारे बांस से घिरा जंगल में पड़ा मिला। लेकिन दामाद सरजू खैरा गायब है। जिसकी सूचना आनंदपुर थानाध्यक्ष को दिया गया। इधर आनंदपुर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौत का कारण से संबंधित छानबीन करते हुए, फोरेंसिक टीम बुलाकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गए। तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया।

घटना के संदर्भ में बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया की मृतिका की मौत का कारण उसका पति ही प्रतीत हो रही है, जो पत्थर से कूचल कर हत्या कर दिया गया है, वहीं घटना को लेकर मृतिका की मां ने अपने ही दामाद सरजू खैरा के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मृतिका की मां ने बताया की दामाद सरजू खैरा अक्सर मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था।

46
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *