गया।क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में रोटरी पटना सिटी सम्राट का १५ वा स्थापना दिवस धूमधाम से होटल मोतीमहल डीलक्स परिसर में मनाया गया है।
चार्टर दिवस के अवसर पर रोटरी सदस्यों और समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में अध्यक्ष मनोज कुमार ने चार्टर अध्यक्ष विजय कुमार को चादर पगड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर केक काटा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर चार्टर संध्या का लोगों ने जमकर आनद लिया है। इस अवसर पर रोटरी सम्राट के सभी पूर्व अध्यक्षों को कार्यक्रम चेयरमैन राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि के हाथो सम्मानित भी करवाया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीडीजी डॉक्टर बिंदु सिंह और विशिष्ट अतिथि विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन प्रिय कपूर और धन्यवाद ज्ञापन देवराज बल्लभ ने किया है। इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार ने सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोटरी सम्राट के सदस्यों को अवार्ड से पुरुस्कृत किया है।
