बापू धाम स्टेशन पर इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन संस्था ने दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर भेंट किया।

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा 
मेतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ  मोतिहारी लेक टाउन ने विश्व मादक जागरूकता, कार्यक्रम बापू धाम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित किया। इसका उद्घाटन अध्यक्ष कुमारी अमृता ,चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, स्टेशन अधीक्षक दिलीप  कुमार जी, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार,आई पीपी राखी शाह, सचिव पुतुल सिन्हा, कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा, एडिटर आबिदा शमीम, पीपी आशा सिंह, पीपी रजनी कौशल,पीपी नूतन बाला, पीपी धीरा गुप्ता ,पीपी निशा देवा, ,मीनू श्रीवास्तव, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन सचिव पुतुल सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार जी  एवं वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार जी को अध्यक्ष कुमारी अमृता ने शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया एवं सभी लोगों का स्वागत किया। वही इनर व्हील संस्था के कार्यों का संक्षिप्त विवरण अध्यक्ष कुमारी अमृता ने उपस्थित सभी लोगों को बताया, इनर व्हील संस्था महिलाओं का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है ,जो निरंतरण  सामाजिक कार्यों में अग्रणीय हैं और  हर समुदाय के लोगों की आर्थिक सहायता एवं जरूरतों की चीजो की सहायता प्रदान करती आ रही है। संस्था की चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश ने मुख्य रूप से नशीली पदार्थों पर नशा मुक्ति के बारे में  लोगों को जागरूक किया उन्होंने बताया कि, नशीली चीजों और पदार्थों के निवारण के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है, इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे की बुरी आदत से छुटकारा दिलाना तथा उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाना हैं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए क्लब एडिटर आबिद शमीम ने संस्था के प्रोजेक्ट के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया कि आज हमारी संस्था *प्रोजेक्ट* *उड़ान*  करने जा रही है,जो की दिव्यांग जनों को हमेशा एक उपहार स्वरूप भेंट दिया जाता है, जो आज रेलवे स्टेशन को दिव्यांग यात्रियों की मदद के लिए दिया जा रहा है, जो विगत 11 वर्षों से संस्था के तरफ से यह कार्य को पूरा किया जा रहा है एवं दिव्यांग लोगों  को समाज के मुख्य धारा से हमेशा जोड़ने का प्रयास संस्था करती आ रही है। अध्यक्ष कुमारी अमृता के द्वारा स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के सुविधा के लिए संस्था के तरफ से एक व्हीलचेयर स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार जी को दिया गया, जिससे यात्रियों को रेल पर चढ़ने में सुविधा हो। सदस्य निशा प्रकाश ने हाइजीन के बारे में उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया। धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रेसिडेंट मीरा सिंह ने किया। पीपी धीरा गुप्ता इस प्रोजेक्ट की कोऑर्डिनेटर  रही, उनके सहयोग से प्रोजेक्ट बहुत है अच्छे तरीका से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सदस्य उषा कमल, कुमकुम शुक्ला, दीपा गुप्ता,नीलू श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता, मनीषा प्रसाद, सरिता जयसवाल,अंजू श्रीवास्तव, चन्दा कुमारी,
आदि उपस्थित थी।
153
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *