गया। सत्र 2023-24 में सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ गया को 8 अवार्ड से नवाज़ा गया है। यह सम्मान झारखंड के जमशेदपुर जिले में आयोजित सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एसपी बागरिया के द्वारा प्रदान किया गया है। वही आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट का ख़िताब रो राखी भदानी को मिला है। रोटरी गया को आउटस्टैंडिंग ऑफिसियल क्लब विजिट से भी सम्मानित किया गया है। क्लब की सचिव रो तृप्ति गुप्ता को इमर्जिंग रोटेरियन के रूप में पुरस्कृत किया गया। क्लब की अध्यक्ष रो राखी भदानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी गया का कार्यकाल सभी सदस्यों के आपसी सहयोग, समन्वय एवं ईमानदारी पूर्वक किए गए कार्यों का परिणाम है कि क्लब को आठ अवार्ड प्राप्त हुआ है। अपने कार्यकाल में जो कुछ भी रचनात्मक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ वह सभी के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने कार्यकाल की सफलता पर सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके अतिरिक्त, पूर्व अध्यक्ष रो डॉ. यू.एन. भदानी, रो सुरेंद्र भदानी, रो प्रदीप अग्रवाल, रो श्री राम भदानी, और रो आलोक नंदन को 40 साल से रोटरी गया में उनके प्रशंसनीय योगदान एवं सामाजिक सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सम्मानित किया गया है।
204
