बैलागंज  प्रखंड के बाउंड्री वॉल कराने की पहल, फिनसिंग करवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश

Live News 24x7
3 Min Read
 गया।जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा आज बेलागंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। लिपिक एवं प्रधान लिपिक कक्ष का भी निरीक्षण किया गया है। पंजी संधारण का भी विस्तार से देखा गया, पंजी संधारण में कुछ कमी को देख, सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। जमीन विवाद संबंध में मात्र तीन मामला ही पिछले शनिवार को थाना स्तर पर लगने वाले भूमि विवाद संबंधित सूना गया है, जो काफी खेदजनक है। डीएम ने सख्त निर्देश दिया गया है हर शनिवार को थाना स्तर पर लगने वाले भूमि विवाद निराकरण संबंधित जनता दरबार मे अच्छे से मामलों को सूने साथ ही अधिक मामलों की सुनवाई करें।डिजिटल जमाबंदी चढ़ाने में काफी विलंब होने की शिकायत आम जनता ने ज़िला पदाधिकारी से किया है, डीएम ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोई भी वाधा के बिना तेजी लाने का निर्देश दिए हैं। प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड निष्पादन का समीक्षा किया गया, राशन कार्ड से संबंधित कोई भी मामले को लंबित नहीं रखने का सख्त निर्देश दिए हैं। जरूरतमंदों को राशन कार्ड बनाने में सहयोग करें। उन्हें सरकार की योजनाओं को लाभ दिलाने में सहयोग करें।आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया गया। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में निर्धारित समय सीमा पार होने की तिथि पाई गई, निर्धारित समय सीमा के अंदर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का सख्त निर्देश दिए गए हैं। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन होने के बावजूद भी कोई भी आवेदक काउंटर से  अगर प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें प्राप्त करने की अलग से व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है। आरटीपीएस सेवाओं का अच्छी तरह से प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया गया है। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि बेलागंज क्षेत्र के सभी नल जल योजनाओं का सर्वेक्षण अगले दो दिनों के अंदर करावे, साथ ही खराब योजनाओं को ठीक करवाये। आम जानते का जो सेवाएं प्रखंड और आंचल पर दी जाती है, उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होना चाहिए, यह सुनिश्चित करें। इसके बाद ज़िला पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई है। प्रखंड परिसर बड़ा एवं विशाल होने की स्थिति में बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण अतिक्रमण एवं सुरक्षा में कठिनाई महसूस की गई। डीएम ने कहा कि बाउंड्री वॉल कराने की पहल की जाएगी।  तत्काल फिनसिंग करवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है।
209
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *