खबर बिहार की राजधानी पटना की है जहां पटना सिटी में रविवार की सुबह-सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास की है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
इसमें प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार घर के कपड़ों में खड़े नजर आ रहे हैं। तभी सामने से दो अपराधी पैदल आते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरुण कुमार के नजदीक पहुंचते ही अपराधी गन निकाल कर फायरिंग करने लगते हैं। वारदात के बाद दोनो पैदल ही फरार हो गए।
इधर परिजनों ने गोली से घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि अरुण कुमार को तीन गोली लगी है, जिसके कारण उनका काफी खून बह गया और मौत हो गई। मृतक के पिता और बहन ने पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा कि अपराधियों की ओर से करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अरुण कुमार की मौत हो चुकी थी।
वही इस घटना को लेकर पटना सिटी के एएसपी आरएस शरथ ने बताया कि आज सुबह 5ः30 के करीब जल्ला रोड स्थित में एक कारोबारी की हत्या हुई है। हमारी ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पिता और बहन ने पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अरुण ने इस इलाके में एक मंदिर बनवाया था। इसे लेकर बहुत दिनों से कहासुनी चल रही थी। रंजिश करीब ढाई साल पहले से ही चली आ रही है। उन्होंने ही मिलकर मर्डर कराया है।
256
