गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को विशेष विमान से गया अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वे नालंदा के लिए चले गये। वहीं, गया के दो पूर्व सांसद हरि मांझी और रामजी मांझी को प्रधानमंत्री से नहीं मिलने दिया गया था।
इसे लेकर पूर्व सांसद हरि मांझी और रामजी मांझी ने कहा कि गया के जिला अध्यक्ष जो लिख कर देते हैं, उसके आधार पर प्रदेश से सूची बनती है। उस सूची में हमें शामिल नहीं किया गया था। मिलने के सूची में वैसे कई कार्यकर्ता को शामिल किया गया, जिन्होंने पैसे दिए, तो इस तरह से पैसे लेकर लिस्ट बनाई गई और हम लोगों को पूर्व सांसद होते हुए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं मिलने दिया गया है। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। इस संबंध में गया जिला भाजपा अध्यक्ष चितरंजन शर्मा उर्फ चिंटू ने कहा है कि यह आरोप बिल्कुल गलत है। आज तक उन्होंने किसी से पैसे लेकर कोई काम किया हैं। इसका रिकॉर्ड नहीं है।
239
