जिलाधिकारी सौरभ  जोरवाल ने की बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं बाढ़ से बचाव  की तैयारी का किया जांच  निरीक्षण

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
 मोतिहारी : जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल के द्वारा आज दिनांक 19.जूनको जल निस्सरण प्रमंडल मोतिहारी अंतर्गत बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण कर जायज़ा लिया गया एवं  बाढ़ पूर्व तैयारीयों की समीक्षा की गई ।
    स्थल निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बंजरिया प्रखंड के फूलवार ग्राम में तिलावे नदी पर कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया तथा इसके तकनिकी तथ्यों सम्बंधित सभी जानकारी जल निस्सरण प्रमंडल के कार्यपलक अभियंता ईo इफ़्तेख़ार इमाम से लिया, यहां पर  जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थिय ग्रामीणों से भी पूर्व के वर्षों में नदी से उत्पन्न बाढ़ सम्बन्धी जानकारी ली।
   इसके बाद जिलाधिकारी ने बंगरी नदी का भी निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अभियंताओं को संभावित बाढ़ को ध्यान में रखकर सभी तैयारी पूरी कर लेने का निदेश दिया। जिलाधिकारी के द्वारा मुख्य रूप से बाढ़ संघर्षात्मक समग्रीयों की स्तिथि, सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर समग्रीयों तथा बालू का समुचित भण्डारण आदि  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
201
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *