जिले भर मे बकरीद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,ईदगाह  मे नमाज अदा की गई

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी :   जिलेभर मे बुधवार को  ईदुल अज़हा (बकरीद)का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।ईदगाह मे नमाज अता की गई।नमाज के बाद
नमाज अता के बाद सभी लोगो ने एक दुसरे को बधाई  दी। मोतिहारी जिला मुख्यालय के ईदगाह में गर्मी के बावजूद हजारों लोगों की संख्या थी । ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में बच्चे नौजवानों की संख्या अधिक थी ईदगाह के बाद ईमान ने विश्व और अपने मुल्क  भारत मे अमन चैन प्रेम सद्भावना की दुआ  की गई। ईदगाह के बाहर बहुत  से राजनीतिक दल के हिंदू भाई  उपस्थित होकर बकरीद की मुबारकबाद दी।सभी एक दुसरे के गले लगे।नमाज मे मुख्य रूप से डाक्टर  परवेज,डाक्टर  मंजर नसीम,हाशिमी  परिवार,अजहर हुसैन  अंसारी,डॉक्टर  तबरेज, डाक्टर  खुर्शीद  ,शेख  मोहम्मद  हाशिम,मोहम्मद  तमन्ना,आदि थे।मौके पर प्रशासन एवं पुलिस के  अधिकारी मौजूद थे।
 मेहसी के मिर्ज़ापुर ईदगाह में करीब  हज़ारो  लोगों ने नमाज़ अदा की। नमाज़ के  बाद इमाम कारी मोज़िर हुसैन ने भारत सहित पूरी दुनिया में अमन, इत्तेहाद, सलामती , विकास व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी  । वही दूसरी जमाअत  में हाफिज इरशाद आलम ने नमाज़ पढ़ाई। नमाज़ के बाद लोग गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। साथ ही ईदुल अज़हा की नमाज़ ढरगावां,मैंनमेहसी ,बथना, हरपुरनाग ,सराय बनवारी , काज़ी चक, कोठिया हरिराम  सहित प्रखंड क्षेत्र के  अन्य ईदगाहों में मुस्लिम भाइयो ने ईदुल अज़हा की  नमाज़ अदा की और मुल्क व् मिल्लत के सलामती की  दुआए मांगी। इस अवसर पर
चकिया इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी,थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट, नगर पंचायत चेयरमैन पति  मोहम्मद अखलाक,  मास्टर शाहिद रज़ा, फ़ैज़ अहमद टीपू सुल्तान,नसीम अहमद, रिज़वान अहमद,लतीफुर रहमान, ताजुल हक़,अताउर रहमान, फैजान अहमद, मोहम्मद फारूक,हाजी कारीमुल्लाह, हाजी वकील अहमद,नजीबुर रहमान, हामिद रजा,कलामुद्दीन खान,मोहम्मद हदीस,हाजी मोईम, अशरफ अली सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
220
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *