बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की परिसम्पत्ति होटल विष्णु विहार का जीर्णोद्धार के उपरांत किया शुभारंभ

Live News 24x7
1 Min Read
गया। गया में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की परिसम्पत्ति होटल विष्णु विहार का जीर्णोद्धार के उपरांत शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया गया है। इस होटल के संचालन का दायित्व एम के एस इंटरप्राइजेज को दिया गया है जिनके द्वारा होटल को नए एवं बेहतर स्वरूप में परिवर्तित किया गया है।
इस दौरान बिहार के पूर्व महाधिवक्ता सह पूर्व मंत्री  पी.के.शाही, बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के  मंत्री  नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ , मधुबन के  विधायक व पूर्व मंत्री  राणा रणधीर सिंह, हम(से.) के प्रदेश अध्यक्ष सह टेकारी के  विधायक एवं पूर्व मंत्री  अनिल कुमार ,  पूर्व सांसद  हरि मांझी, बिहार पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अभिजित कुमार, गया के जिलापदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम., भाजपा जिलाध्यक्ष गया प्रेम प्रकाश सिंह एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गया  धनराज शर्मा , धीरज रौनीयार,सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित थे।
ज्ञान और मोक्ष की पावन धरा गया में यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए सुखद यात्रा की अनुभूति कराने की दिशा में यह होटल निश्चित रूप से सफल होगा।
162
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *