आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाएगा जन सुराज – प्रशांत किशोर

Live News 24x7
4 Min Read
  • दो अक्टूबर को जन सुराज पार्टी का होगा गठन 
  • अकेले अपने दम पर सभी दो सौ तेतातालिस सीटों पर चुनाव लड़ बिहार में सरकार बनाएगा जन सुराज 
  • फोटो – संगठन के पदाधिकारियों के अधिवेशन को संबोधित करते प्रशांत किशोर।
पटना। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा – जदयू और राजद समेत सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाकर जन सुराज अपने बूते सरकार बनाएगा। जन आगामी दो अक्टूबर को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित हो जाएगा जिसका नाम जन सुराज पार्टी होगा। वे आज पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बिहार के सभी जिलों के संगठन पदाधिकारियों के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि दो अक्टूबर वर्ष 2022 को चंपारण के भीतिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर ने की थी। यह पदयात्रा सितंबर माह तक पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज आबादी के आधार पर टिकट वितरण करेगा और संगठन में भी उसी आधार पर प्रतिनिधित्व देगा। जन सुराज अकेले अपने दम पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और बिहार में अपनी सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि चालीस महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जाएगा। अधिवेशन में संगठन से संबंधित कई प्रस्ताव लाए गए जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। इसमें आगामी दो अक्टूबर को संगठन के सभी पदाधिकारियों का अधिवेशन बुलाकर जन सुराज पार्टी के नाम से राजनीतिक दल बनाने, जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी को संगठन और टिकट में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पटना की धरती पर बिहार के सभी जिलों से संस्थापक सदस्यों और बिहारी भाइयों की विशाल महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में पार्टी के संविधान के निर्माण के लिए बनाई गई कमिटी का अनुमोदन किया गया और संविधान निर्माण करने की स्वीकृति दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने पार्टी के संविधान में अपने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिन्हें संविधान सभा के सदस्यों ने गंभीरता से नोट किया। प्रशांत किशोर ने जन सुराज संगठन के सभी पदाधिकारियों को बूथ, पंचायत, प्रखण्ड और जिला स्तर पर संगठन को और अधिक धारदार बनाने और घर घर जन सुराज अभियान को पूर्णतया सफल बनाने की अपील की। इस बैठक के बाद प्रशांत किशोर ने उसी सभा भवन में जन सुराज वाहिनी के सम्मेलन का भी उद्घाटन किया और वाहिनी के सदस्यों को घर घर जन सुराज अभियान को पहुंचाने की अपील की।‌
संगठन के अधिवेशन का संचालन आर के मिश्रा ,एन के मण्डल और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने किया जबकि विधानपार्षद अफाक अहमद, जेपी सेनानी लछनदेव प्रसाद, संतोष महतो, पश्चिम चंपारण जिला अध्यक्ष बिकाई महतो, पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो समेत अनेक जिलों के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वाहिनी के सम्मेलन का संचालन बैद्यनाथ चौधरी और विवेक कुमार ने किया जबकि मोहित सिन्हा, डाक्टर संजय कुमार और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक छैला बिहारी ने संबोधित किया। छैला बिहारी ने जन सुराज के लिए गीत गाकर लोगों को खूब मनोरंजित और उत्साहित किया। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने दी।
188
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *