बिहार में प्रेमी को लगा सरकारी नौकरी तो प्रेमिका को कहा 5 लाख लो और मेरा पीछा छोड़ो, थाने पहुंचा मामला

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के भागलपुर जिले के बुद्धुचक थाना क्षेत्र का है, जहां का एक प्रेमी जोड़ा पिछले 5 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था. लेकिन फिर लड़के की नौकरी इनकम टैक्स विभाग में लग गयी तो वह शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने बताया कि नौकरी लगते ही मेरा बॉयफ्रेंड अमन राज शादी से मुकर गया, लाख कोशिशों के बावजूद शादी के लिए राजी नहीं है. अमन ने झांसा देकर मेरे साथ 5 साल तक शारारिक संबंध बनाया.

मामले में पीड़िता के साथ उसकी मां भी महिला थाने पहुंची थी, जहां उसने बताया कि मेरी बेटी 5 साल से अमन राज के साथ रिलेशनशिप में थी, मुझे 2 साल पहले मालूम पड़ा. जब मैं अपनी बेटी का रिश्ता कहीं और करती थी तो अमन राज वहां जाकर रिश्ता खराब कर देता था. कहता था यह मुझसे शादी करेगी. बार-बार ऐसा होने पर हम लोगों ने अमन से ही अपनी बेटी की शादी करवाने का फैसला लिया, लेकिन जैसे ही उसकी इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगी, उसने शादी से इनकार कर दिया और अब धमकी देने लगा है. कहता है 5 लाख ले लो और मेरा पीछा छोड़ो वरना अंजाम बहुत बुरा होगा, बेटी की फोटो वायरल कर देंगे उसकी हत्या कर देंगे तक की धमकी देता है।

पीड़िता की मां ने कहा कि मैं चाहती हूं या तो अमन मेरी बेटी से शादी करे या उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए. महिला थाना अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए प्राथमिक की दर्ज की है और पुलिस जांच में जुटी है.

300
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *