मोतिहारी में नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत, बच्चों को बचाने के दौरान हुआ हादसा

Live News 24x7
1 Min Read

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा पंचायत वार्ड नंबर 7 निवासी रामाधार पासवान के पुत्र कृष्णनंदन पासवान की बुढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत्क के दोस्त उमेश कुमार ने बताया कि दो छोटे-छोटे बच्चे नदी मे डूब रहे थे उन्ही बच्चों को बचाने के क्रम में कृष्णा नंदन पासवान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही मृत्क ने डूब रहे दोनों बच्चा को बचा लिया। इस घटना के बाद मृतक के माता-पिता का रो रो का बुरा हाल है। परिजनो ने बताया कि कृष्णनंदन पासवान विदेश में रहकर मजदूरी करता था और वह 1 जून को दुबई  जाने वाला था तब तक अचानक य़ह घटना घट गई। कृष्णनंदन पासवान मजदूरी करके विदेश में कमाता था जिससे उसका पूरे परिवार का भरण पोषण होता था मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है और आगे की कार्यवही में जुट गई है।

235
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *