बेतिया की डॉक्टर शिप्रा मिश्रा विश्व हिंदी परिषद बिहार की अध्यक्ष मनोनीत, साहित्यकारों ने दी बधाइयां

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : बेतिया निवासी डॉक्टर शिप्रा मिश्रा का मनोनयन विश्व हिंदी परिषद शैक्षिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर की गई।
विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शकुंतला सरुपरिया ने पत्र जारी कर डॉ. शिप्रा मिश्रा को शैक्षणिक प्रकोष्ठ, बिहार के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि डॉ मिश्रा परिषद की करवां को आगे बढ़ाएंगी और देश-विदेश में हिंदी भाषा की प्रचार-प्रसार को गति देंगी।
         डॉ. विपिन कुमार महान स्तंभकार एवं परिषद की राष्ट्रीय महासचिव, डॉ नन्दकिशोर साह राष्ट्रीय सह-संपर्क समन्वयक, डॉ सुशील एम एस कालेज  के प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार, अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रोफेसर राम निरंजन पांडे, डॉक्टर शोभाकांता चौधरी, साहित्यकार एव रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर, कवि मधुबाला सिन्हा, अभय अनंत, धनुषधारी कुशवाहा सहित  अनेक साहित्यकारों ने बधाईया दी। ज्ञात हो कि विश्व हिंदी परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी भाषा को पुरे विश्व  में स्थापित करना है।विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार की सेवा वाली वैश्विक संस्था है। सर्व कल्याण की भावना से परिषद की गतिविधियां कई देशों में संचालित है।
विश्व हिंदी परिषद द्वारा डॉ मिश्रा को  शैक्षिक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हिंदी प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
          डॉ शिप्रा मिश्रा बेतिया, प० चम्पारण, बिहार की निवासी हैं। इनकी 1000 से अधिक रचनाएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 250 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी व भोजपुरी भाषा में निरंतर प्रकाशित है। 250 से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थानों में सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। इन्हें साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा 100 से अधिक सम्मान प्राप्त हैं। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों द्वारा इनका साक्षात्कार और कविताओं, कहानियों का यूट्यूब से प्रसारण भी होता रहा है। इनकी लघुकथाओं का अनेक भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। विभिन्न सेमिनारों एवं वेबनारों में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। पचास से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ये आजीवन सदस्य भी हैं।
289
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *