- जाम से निजाद के लिए चिन्हित स्थानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाकर जाम पर नियन्त्रण किया जा सकता है – डां मनीष पंकज मिश्रा
गया।गया शहर में सड़क जाम से निजाद के लिए कई बार जिला प्रशासन को भाजपा नेताओं के द्वारा सुझाव पत्र दिया गया था। लेकिन सड़क जाम से गया शहर की जनता निजाद नहीं पा रही है। समीर तकिया मोड़, चाँद चौरा, मंगला गौरी, आनंदी माई, कोतवाल से सटे टावर रोड में टेकारी रोड, गोदाम रोड और कई ऐसे रोड हैं, जो सुबह से ही जाम रहते हैं। भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा गया शहर के प्रमुख चौंक चौराहा जाम रहने के कारण आम जनों को भीषण गर्मी में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और जिस कार्य के लिए उपरोक्त जगह जाना चाहते हैं, वहाँ समय पर ना पहुंचने के कारण उनके कार्य में विघ्न आता है। जिला प्रशासन से मांग करते हैं,की जाम से निजाद के लिए चिन्हित स्थानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाकर, जाम पर निरंन्त्र किया जा सकता है। क्यूंकि अस्पताल जाने वाले लोग, रेल्वे स्टेशन जाने वाले लोग, स्कूल -कॉलेज जाने वाले लोग, देश विदेश से आये पर्यटक भी जाम में फसे रहते हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए, यातायात पुलिस सख्ती अपनाए तो इस समस्या का समाधान निकल सकता है। जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर तैनाती करें।
166
