जिलाधिकारी ने  जीतेन्द्र कुमार  श्रमिक,मजदूर उन्मूलन निगरानी समिति के सदस्य मनोनीत किया

2 Min Read
  • श्रमिकों की आवाज़ बनेंगे जीतेन्द्र कुमार
गया जिला पदाधिकारी डॉ0त्यागराजन एस एम ने सामाजिक कार्यकर्ता  जितेंद्र कुमार,अधिवक्ता को जिला स्तरीय बंधुआ श्रमिक,मजदूर उन्मूलन निगरानी समिति के सदस्य मनोनीत किया है।सदस्य मनोनयन किए जाने पर श्री कुमार ने जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के प्रति आभार व्यक्त किया है,और कहा कि जिले में कई प्रखंडों के बंधुआ श्रमिक एवं मज़दूर आज भी किसी न किसी के चंगुल में रहकर काम कर रहे हैं।ऐसे श्रमिकों को चिन्हित करके जिला प्रशासन एवं श्रम अधीक्षक के सहयोग से बंधुआ से मुक्त कराया जाएगा। पुनर्वासन के माध्यम से मुआवजा देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कुमार ने कहा कि अक्सर शिकायत मिलते रहता है कई लोग ईट चिमनी भट्ठा एवं जयपुर में काम करते हैं। जिन्हे श्रमिकों को उचित मजदूरी नहीं दिया जाता है और उनके साथ शोषण किया जाता है। वैसे श्रमिको को चिन्हित कर जिला प्रशासन को अवगत करा कर त्वरित कार्रवाई करने का काम करेगे है। कुमार ने कहा कि खासकर अनुसूचित जाति के गरीब बच्चों को बाहर काम करने के लिए ले जाते हैं उनको दैनिक मजदूरी भी नहीं दिया जाता है और उनके परिवार कई बार जिला प्रशासन को आवेदन देकर न्याय की मांग करते हैं। जिला के कई चिमनी भट्ठा,फैक्ट्रियों एवं होटलों में बंधुआ श्रमिक एवं मजदूर आज भी शोषण के शिकार हो रहे हैं।जिसे प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के सहयोग से जागरूकता लाकर शोषण से मुक्त किया जाएगा।
144
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *