आज चिरंजीवी श्री भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

Live News 24x7
2 Min Read
बलिया आज चिरंजीवी श्री भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया एवं पूजा पाठ अर्चना किया गया, विप्र परशुराम रक्षा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री हेमंत मिश्रा जी द्वारा,5 किलो का घंटा लगवाया गया संगठन द्वारा, एवं मंदिर पुजारी को दान पुन के साथ अंग वस्त्र भेट स्वरूप दिया गया साथ में संगठन सदस्य, पंडित अमन मिश्रा, पंडित हिमांशु पांडेय, पंडित अंकित मिश्रा, पंडित राहुल मिश्रा, हिरद्यानंद आदि मौजूद रहे
अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। मनियर कस्बा स्थित प्राचीन परशुराम मंदिर भगवान परशुराम की पारंपरिक रूप से पूजा की गई।लोगों ने अपने-अपने घरों में ही भगवान परशुराम की पूजा की और दूध और फूल अर्पित किया। शैक्षणिक, औद्योगिक एवं सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती मनायी गई। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पूजा पाठ अर्चना कर के आशीर्वाद लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि त्रेतायुग में अत्याचारियों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीराम अवतार लेने तक सतयुग और त्रेतायुग के संधि काल के दौरान भगवान परशुराम अवतार को व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायित्व दिया। सतयुग-त्रेता के संधि काल में पीड़ितों और असहायों की रक्षा एवं उनके उत्थान का बीड़ा भगवान परशुराम ने उठाया। पंडित श्री हेमंत मिश्रा  ने कहा कि भगवान परशुराम ने असहायों और असमर्थों को अपने पौरुष से संबल प्रदान किया। उनका जीवन आत्मनिर्भरता का एक अद्भुत उदाहरण है।
112
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *