मुजफ्फरपुर में रविवार को नगर थाना क्षेत्र के साहू पोखर में एक युवक के द्वारा छलांग लगा देने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने करीब 26 घंटे तक करी मशक्कत के बाद युवक के शव को पोखर से निकाला।। युवक का शव मिलते ही इलाक़े में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के साहू रोड चतर्भुज मेमोरियल ट्रस्ट निवासी मुन्ना रजक के 24 वर्षीय पुत्र मोनू रजक के रूप में हुई हैं।। वह अपने पिता के साथ कपड़ा धोने व स्री करने का काम करता था।। घटना के बाद मृतक के परिवार वालो का रो– रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता मुन्ना रजक ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 2 बजे अपने मां से पैसा मांगा था, और घर से निकलने के बाद वह नहीं आया। हमलोग काफ़ी ज्यादा खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चला आज पोखर से बॉडी मिला है।।
SDRF के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति के साहू पोखर में छलांग लगा देने की सूचना मिली थी। जिसके बाद SDRF की 2 टीम रविवार को भी देर शाम तक काफ़ी खोजबीन की लेकिन बॉडी नही मिला। फिर सोमावर को सुबह से ही SDRF की टीम खोजबीन शुरू कर दी। क़रीब 26 घण्टे के करी मशक्कत के बाद युवक के शव को पोखर से बाहर निकाला गया हैं।। इधर शव मिलने की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेजा।
