- शादी समारोह में भाग लेने बिहार गया हुआ है डॉक्टर एके झा का पूरा परिवार
- सेल सिटी से दिनदहाड़े ब्लॉक ई 8 में डॉक्टर एके झा के घर से 50 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नगद ले उड़े चोर
रांची : राजधानी के एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में एक डॉक्टर के घर चोरी की घटना हुई है।यह घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी में हुई है।जहां शुक्रवार को दिनदहाड़े ब्लॉक ई 8 में डॉक्टर एके झा घर चोरी हुई है।सोसाइटी की अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है,कई सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं,इसके बाद भी चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक चोरों ने डॉक्टर के फ्लैट से 50 लाख से ज्यादा की जेवरात नगद सहित अन्य समान की चोरी की है।सूचना मिलने के बाद पुंदाग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी दलबल के साथ मौके पर रात करीब 9 बजे पहुँचे और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।जिस डाक्टर एके झा के फ्लैट में चोरी हुई है वो सपरिवार बिहार शादी समारोह में गए हैं
