मुजफ्फरपुर : भारत पेट्रोलियम गैस डिपो में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

1 Min Read

मुजफ्फरपुर। बीपीसीएल ने हार्टफूलनेस संस्थान के सहयोग से बुधवार को मुजफ्फरपुर स्थित भारत गैस डिपो में पूरी टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जिसमें शारीरिक योग, विश्राम और ध्यान शामिल था। आपको बता दें कि इस योग दिवस के कार्यक्रम में एसबीयू के सभी अधिकारी, संविदा कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, टैंक लॉरी, चालक व उप चालक ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही, संचालित छह हार्टफूलनेस ने किया। इधर, राजीव श्रीवास्तव, केजरीवाल अस्पताल मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक और प्रशिक्षक ने दैनिक जीवन में योग के फायदे और कैसे स्वस्थ रहें इसके बारे में जानकारी दी। वही, कार्यक्रम का समापन टीएम रिटेल, टीएम एलपीजी, व मुजफ्फरपुर डिपो प्रभारी ने योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर मुजफ्फरपुर भारत गैस डिपो के सभी अधिकारी कर्मी, के अलावा औराई से भारत गैस एजेंसी के संचालक संजय किंकर मौजूद थे।

122
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *